Table of Contents
bollywood singers | indian singers name | hindi singers male | all singer name | old singer name
Top 10 Indian Singers जिंदगी में गाने (songs) और म्यूजिक का बहुत महत्व होता है। लोगों का इससे एक अलग ही जुड़ाव होता है। भले ही ये मनोरंजन (Entertainment) का एक साधन है, लेकिन कई दफा हमारी फीलिंग्स, इमोशन और परिस्थितियों से भी जुड़े होते हैं। गानों के बोल के अलावा इनमें जान डालने में एक अहम रोल अदा करते हैं सिंगर्स। हम सबको किसी न किसी सिंगर की आवाज बहुत पसंद होती है। तो आइए जानते हैं कि आपके मनपसंद सिंगर भारत के टॉप 10 सिंगर (India’s Top 10 Singers) की लिस्ट में शामिल हैं या नहीं। हम आपको मेल और फीमेल सिंगर की लिस्ट अलग-अलग बता रहे हैं-
Top 10 Indian singers
भारत के टॉप 10 मेल सिंगर (India’s Top 10 Male Singers)
हाल ही में जारी हुई एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में साल 2021 में सर्वाधिक पसंद किए जाने वाले मेल सिंगर्स की लिस्ट में अरिजीत सिंह टॉप पर हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर जुबिन नौटियाल, तीसरे पर मोहित चौहान, चौथे पर आतिफ असलम और पांचवे पर अरमान मलिक हैं। टॉप 10 (India’s Top 10 Male Singers) की लिस्ट नीचे देखें-
अरिजीत सिंह
आशिकी- 2 के फेमस सॉन्ग ‘तुम ही हो’ से यंगस्टर्स का दिल जीतने वाले अरिजीत सिंह टॉप 10 (India’s Top 10 Male Singers) की लिस्ट में नंबर 1 में हैं। आशिकी- 2 एल्बम रिलीज होने के बाद उनके करियर ने एक ऊंची छलांग लगाई। तुम ही हो के अलावा इसी फिल्म का ‘चाहूं मैं या न’ भी सुपर हिट हुआ। आलोचकों ने अरिजीत की उनकी सुखदायक, प्राकृतिक आवाज और भावपूर्ण प्रस्तुतियों के लिए ‘पार्शव गायन का राजा’ भी कहा है। उन्होंने 2005 में रियलिटी शो गुरुकुल में पहला ऑडिशन दिया था। अरिजीत अब तक 6 फिल्मफेयर अवॉर्ड जीत चुके हैं। इसके अलावा वर्तमान में भारत में सबसे अधिक मांग वाले मेल सिंगर से में एक हैं।
जुबिन नौटियाल
इस लिस्ट में (India’s Top 10 Male Singers) दूसरे नंबर पर प्रतिभाशाली सिंगर जुबिन नौटियाल आते हैं। वे एक अच्छे गीतकार और संगीतकार हैं। अपनी सुरीली आवाज के कारण पिछले कुछ समय में काफी फेमस हो गए। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सोनाली केबल फिल्म के सॉन्ग ‘एक मुलाकात’ से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘मेहरबानी’ गाना गाया, जो काफी मशहूर हुआ। उनके सिंगल ट्रैक भी काफी लोकप्रिय हुए हैं। हाल ही में उनके सिंगल ट्रैक – लुट गए, तेरा मासूम चेहरा, तुम ही आना, तारों के शहर में, मैं जिस दिन भुला दूं और किन्ना सोना काफी फेमस हुए हैं। बता दें, जुबीन गाने के अलावा गिटार, हारमोनियम समेत 8 वाद्ययंत्र बजा सकते हैं।
मोहित चौहान
मोहित चौहान टॉप 10 मेल सिंगर (India’s Top 10 Male Singers) की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। वे इंडी-पॉप पृष्ठभूमि से आते हैं। फिल्मों में गाने से पहले ही मोहित ने अपने करियर की शुरुआत सिल्क रूट बैंड का सदस्य बनकर कर ली थी। संगीत निर्देश AR रहमान ने उनकी प्रतिभा को देखा और रंग दे बसंती मूवी के गाने ‘खूनचला’ के लिए साइन किया। उनके फेमस गानों की लिस्ट में जब वी मैट फिल्म का गाना ‘तुम से ही’, फैशन का ‘कुछ खास है’ आदि शामिल हैं।
आतिफ असलम
बॉलीवुड के जाने-मानें सिंगर आतिफ असलम मूल रूप से पाकिस्तान से हैं। उनका जन्म पाक में हुआ। हालांकि, उनकी आवाज का जादू बॉलीवुड में खूब चला और लोगों ने उन्हें बहुत प्यार दिया। साल 2005 में उन्होंने फिल्म ‘जहर’ के लिए वो लम्हे सॉन्ग गाया था। यह गाना सुपरहिट हुआ और इसके बाद उनके करियर ने सफलता की ऊंचाई पर उड़ान भरी। ‘वो लम्हे’ सॉन्ग उनका पहला हिट सॉन्ग था। आतिफ ने तेरे बिन, तेरा होने लगा हूं, कुछ इस तरह, तेरे इश्क में, मैं अगर, तू चाहिए, तेरा होने लगा हूं, दिल दिया गल्लां जैसे मशहूर गीत गाए हैं।
अरमान मलिक
अरमान मलिक भारतीय प्लेबैक सिंगर, एक्टर, संगीत लेखक हैं। वे हिंदी सिनेमा के अलावा कन्नड़ और तेलुगु में भी गाने गाते हैं। उन्होंने महज 8 साल की उम्र से गाना सीखना शुरू कर दिया था। कई सुपरहिरट गानों के अलावा वे 100-200 से ज्यादा कमर्शियल एड में भी अपनी आवाज दे चुके हैं। उनके फेमस गानों की लिस्ट में ‘मैं रहूं या न रहूं’, ‘चले आना’ ‘हुआ है आज पहली बार’, ‘दिल में हो तुम’, ‘बोल दो न जरा’ गानें शामिल हैं।
सोनू निगम
सोनू निगम भारत के लोकप्रिय गायकों में से एक हैं। सोनू के नाम के बिना बॉलीवुड के सिंगर्स की लिस्ट अधूरी है। वे अब तक के सर्वश्रेष्ठ बहुमुखी भारतीय पार्शव गायकों में से एक हैं। 19 साल की उम्र में ही सोनू ने गाना शुरू कर लोगों को अपनी आवाज का दीवाना बना लिया था। उन्होंने बॉलीवुड के अलावा मणिपुरी, गढ़वाली, उड़िया, असमिया, पंजाबी, मराठी, तेलुगु, नेपाली और कई बोलियों में गानें गाए हैं। उनके सुपरहिट गानों कि लिस्ट में ‘जुबी-डूबी’, ‘सूरज हुआ मद्धम’, ‘चुप-चुप के’, ‘मैं अगर कहूं’, ‘मेरे हाथ में’ जैसे गाने शामिल हैं।
जावेद अली
जावेद अली ने साल 2000 में बतौर गायक अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन उन्हें सफला 2007 में ‘एक दिन तेरी राहों में’ सॉन्ग से मिली थी। इसके बाद उन्होंने जोधा- अकबर फिल्म का मशहूर गाना ‘कहने को जश्न-ए-बहारा है’, गजनी फिल्म का ‘गुजारिश’, ‘कुन फया’, ‘तुम तक’, ‘सौदेबाजी’, ‘अरजियां’ जैसे कई सुपर हिट गाने इंडस्ट्री को दिए।
विशाल ददलानी
विशाल ददलानी भारतीय पार्शव गायक, संगीत निर्देशक और संगीतकार हैं। वे बॉलीवुड इंडस्ट्री में विशाल-शेखर की जोड़ी के नाम से जाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘प्यार में कभी-कभी’ गीत से की थी। हालांकि, उनको पहचान 2003 में फिल्म झंकार बीट्स से मिली। विशाल ददलानी और उनके सहनिर्देशक शेखर ने कई फिल्मों में गानों को संगीत दिया। इसके अलावा दोनों ने मिलकर कई संगीत निर्देशन भी किए। साल 2005 इस जोड़ी के लिए सबसे सफल वर्ष रहा। वहीं, 2007 में विशाल का नाम एक बार फिर चमका। विशाल भारतीय संगीत के साथ-साथ वेस्टर्न म्यूजिक में भी पारंगत हैं। उन्होंने फिल्म ओम शांति ओम में भी संगीत निर्देशित किया, जिसके लिए उन्हें IIFA, फिल्मफेयर और अप्सरा अवार्ड मिला। उनके प्रमुख गानों की लिस्ट में- प्यार में ‘कभी-कभी’, ‘सलाम नमस्ते’, ‘तीस मार खान, ‘आई हेट लव स्टोरीज’, ‘अनजाना-अंजानी’, ‘एक अजनबी’ जैसे गाने शामिल हैं।
हनी सिंह
यंगस्टर्स के बीच फेमस यो यो हनी सिंह के बारे में बहुत ही कम लोग जानते होंगे। उनका असली नाम हिरदेश सिंह हैं। वे सबसे ज्यादा भुगतान पाने वाले पंजाबी गायकों में से एक हैं। उनके करियर की शुरुआत पंजाबी एल्बम और देसी हिप-हॉप गाने से हुई। बाद में उन्होंने हिंदी सिनेमा में एंट्री ली और कॉकटेल, बॉस, चेन्नई एक्सप्रेस जैसी आदि फिल्में में गाना गया। उनके फेमस सॉन्ग लिस्ट में ‘ब्लू आइज’, ‘धीरे-धीरे’, ‘हाई हील्स’, ‘लव डोज’, ‘यार न मिले’, ‘लुंगी डांस’, ‘4 बोटल वोडका’, ‘सनी-सनी’, देसी कलाकार आदि है।
सचेत टंडन
फिल्म कबीर सिंह के काफी फेमस सॉन्ग ‘बेख्याली’ को सचेत टंडन ने गाया है। सचेत भारत के पार्शव गायकों में से एक हैं। बेख्याली सॉन्ग के बाद उनके करियर ने उड़ान भरी। हाल ही में सचेत ने गायिका परंपरा के साथ शादी की है। ये कपल इंस्टाग्राम में भी अपनी आवाज के लिए मशहूर है। सचेत ने फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा, यमला पगला दिवाना फिर से, बत्ती गुल मीटर चालू, पल पल दिल के पास जैसी फिल्में शामिल हैं।
आइए अब जानते हैं भारत की टॉप 10 फीमेल सिंगर (India Top 10 Female Singers) के बारे में-
भारत की टॉप 10 फीमेल सिंगर (India’s Top 10 Female Singers)
हाल ही में जारी हुई एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में साल 2021 में सर्वाधिक पसंद की जाने वाली फिमेल सिंगर्स की लिस्ट में नेहा कक्कर टॉप पर हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर श्रेया घोषाल, तीसरे पर पलक मुच्छल, चौथे पर सुनिधि चौहान और पांचवे पर ध्वनि भानुशाली हैं। टॉप 10 (India’s Top 10 Female Singers) की लिस्ट नीचे देखें-
नेहा कक्कड़
नेहा कक्कड़ यंगस्टर्स के बीच सबसे लोकप्रिय फीमेल गायिका (India’s Top 10 Female Singers) हैं। अपनी जादुई आवाज के अलावा वे नेहा अपने उत्साही नेचर के कारण फैंस को काफी पसंद हैं। मशहूर गायिका के साथ-साथ वे बॉलीवुड की ग्लैमर क्वीन भी हैं।
श्रेया घोषाल
लता मंगेशकर के बाद श्रेया घोषाल को उनकी आवाज के कारण बॉलीवुड की कोकिला कहा जाता है। उनकी आवाज के लिए श्रेया को कई राष्ट्रीय पुरस्कारों से भी नवाजा गया है। उनके सुपरहिट गानों की लिस्ट में सुन रहा है, दीवानी मस्तानी, डोला रे डोला, नगाड़ा संग ढोल, चिकनी चमेली जैसे कई हिट गानें शामिल हैं।
पलक मुच्छल
भारत की यंग सिंगर पलक मुच्छल ने बहुत ही कम उम्र में अपनी लोगों की अपनी आवाज का फैन बनाकर कामयाबी हासिल कर ली थी। उन्हें लिटिल स्टार्स प्रतियोगिता से सफलता मिली। गायन के अलावा पलक को सामाजिक कामों के लिए भी जाना जाता है। 1333 हृदय रोग से पीड़ित बच्चों की जान बचाने के लिए पलक का नाम गिनीज बुक में भी दर्ज है। हिंदी के अलावा पलक तमिल, तेलुगु, कन्नड़, बंगाली आदि भाषाओं में भी गायन गाया है। साल 2011 में उन्होंने हिंदी गानों से अपने करियर की शुरुआत की थी। उनके फेमस गानों की लिस्ट में ‘मेरी आशिकी’, ‘चाहूं मैं या न’, ‘जुम्मे की रात’, ‘सनम तेरी कसम’, ‘कौन तुझे यूं प्यार करेगा’, ‘एक दो तीन रीमेक’ जैसे हीट गानें शामिल हैं।
सुनिधि चौहान
भारतीय गायिका सुनिधि चौहान ने महज चार साल की उम्र से ही स्थानीय समारोह में परफॉर्म करना शुरू कर दिया था। वहीं, 12 साल की उम्र से बॉलीवुड में गाना शुरू कर दिया था। 2021 में भी उनका लोकप्रिय गायिकाओं में शामिल हैं। उन्होंने हिंदी के अलावा उड़िया, पंजाबी, मराठी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु आदि भाषाओं में गाने गाए हैं।
ध्वनि भानुशाली
ध्वनि भानुशाली प्रसिद्ध भारतीय पॉप सिंगर हैं। वे अपने एल्बम सॉन्ग ‘वास्ते’ से फेमस हुई थीं। वे बॉलीवुड के सबसे नए गायकों में से एक हैं, जो अलग-अलग प्रकार गाने गाते हैं। इनमें पॉप, सैड, हिप-हॉप, रॉक के अलावा भी कई तरह के शामिल हैं।
कनिका कपूर
कनिका कपूर बहुत ही कम समय में जानी-मानी फीमेल प्लेबैक सिंगर्स की लिस्ट में शामिल हो गईं। साल 2012 में उनका पहला गाना ‘जुगनी’ लॉन्च हुआ था, जिसने उनकी आवाज का जादू चारों ओर बिखेर दिया। उसके बाद उन्होंने ‘बेबी डॉल’ गाना गाया, जो साल 2014 में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला गाना बन गया।
नीति मोहन
नीति मोहन ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के गाने ‘इश्क वाला लव’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। ये सॉन्ग यंगस्टर्स के बीच बहुत फेमस हुआ था। नीती के करियर का ये अब तक का सबसे सफल गाना है। इस गाने के अलावा नीती के फेसम गानों की लिस्ट में तूने मारी एंट्रियां, इंडिया वाले, बैंग-बैंग, जिया रे, साडी गली आजा जैसे गानें शामिल हैं।
तुलसी कुमार
तुलसी कुमार बॉलीवुड की पार्शवगायिका हैं। उन्होंने अपने हिंदी फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म अक्सर से की थी। साल 2009 में उन्होंने अपना पहला संगीत एल्बम ‘लव हो जाए’ लॉन्च किया था। उन्होंने हिंदी सिनेमा में कई हिट फिल्मों में अपना संगीत दिया है, जिसमें वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई, पाठशाला जैसी फिल्में शामिल हैं।
मोनाली ठाकुर
मोनाली ठाकुर एक बंगाली परिवार को बिलॉन्ग करती हैं। मोनाली को बचपन से ही गाने शौक था। ऐसे में वे स्कूल के फंक्शन्स में सिंगिंग करती थीं। मोनाली इंडियन आइडल-2 में टॉप 9 प्रतिभागियों में अपनी जगह बनाने में सफल रहीं थीं। इनके हिट गानों की लिस्ट में ‘ख्वाब देखें झूठे मूठे’, ‘जरा-जरा टच मी’, ‘रघुपति राघव’, ‘हिप-हॉप पम्मी’, ‘जिंगल-जिंगल’, ‘अंजाना-अंजानी की कहानी’, ‘मोह मोह के धागे’, ‘ढोल बाजे’, ‘लव में थोड़ा’ जैसे गानें शामिल हैं।
शर्ली सेतिया
शर्ली वैसे तो दमन की रहने वाली हैं, लेकिन उनकी आवाज ने करोड़ों भारतीयों को दीवना बना दिया। उनके पास न केवल शानदार आवाज है बल्कि वे काफी सुंदर भी हैं। उनके सुपर हिट गानों की लिस्ट में ‘नइयो जाना’, ‘जब कोई बात’, ‘कोई भी नहीं’, ‘डिस्को-डिस्को’ जैसे गाने शामिल हैं।
बॉलीवुड में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले सिंगर्स के नाम-
- सिंगर श्रेया घोषाल अपने एक सॉन्ग के लिए 20-25 लाख रुपए लेती हैं
- अरिजीत अपने एक गाने के लिए 15 लाख रुपए लेते हैं
- हमेशा ट्रेंड में रहने वाली नेहा कक्कड़ भी अपने एक गाने के लिए करीब 15 लाख रुपए फीस लेती हैं
- कई सालों से हिंदी फिल्मों में अपनी आवाज का जादू चला रहीं सुनिधि चौहान एक गाने के लिए 10-15 लाख रुपए लेती हैं
- म्यूजिक इंडस्ट्री में पंजाबी गानों का तड़का लगाने वाले गुरु रंधावा एक गाने के लिए लगभग 15 लाख रुपए चार्ज करते हैं
- जानी-मानी सिंगर नीति मोहन 5 से 6 लाख रुपए एक सॉन्ग के चार्ज करती हैं
- अब तक 14 भाषाओं के गानों में अपनी आवाज दे चुके सोनू निगम एक गाने के लिए 10-15 लाख रुपए लेते हैं
जानिए उन 5 फेमस सिंगर्स के बारे में जो मेल-फीमेल दोनों की आवाज में गाते हैं-
- सोनू निगम- आपको थोड़ा अजीब लगेगा, लेकिन ये सच है कि सोनू निगम फीमेल वॉइस में भी गाना गा लते हैं
- साइराम अय्यर- साइराम को TV में कई बार मेल-फीमेल दोनों की वॉइस में मधुर गाना गाते हुए सुना गया है। उनकी फीमेल वॉइस के गाने सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुए हैं
- रानी कोहिनूर- रानी अच्छी सिंगर होने के साथ-साथ मॉडल, साइकोलॉजिस्ट और मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं। वे महिला और पुरुष दोनों की आवाज में बेहतरीन गाना गा लेती हैं। उनका असली नाम सुशांत दिवगीकर है। सारेगामापा 2018 में में भी वे अपनी आवाज का जादू बिखेर चुकी हैं
- जेली केई तामिन- अरुणाचल प्रदेश के जेली इंडियन आइडल के मंच पर अपनी मेल और फीमेल दोनों वॉइस में गाना गा चुके हैं
- साक्षी हरेंद्रन- साक्षी मोटिवेशनल ट्रांसजेंडर स्पीकर हैं। वे तमिल और मलयालम में मेल एंड फीमेल वॉइस में अपने सुरों का जादू चला चुकी हैं